Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘नीरजा’ देखने में हिचक रहे हैं अर्जुन

Published

on

'नीरजा' देखने में हिचक रहे हैं अर्जुन

Loading

'नीरजा' देखने में हिचक रहे हैं अर्जुन

मुंबई| अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि वह अपनों को खोने से डरते हैं और इसीलिए वह सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘नीरजा’ देखने में हिचक रहे हैं। अर्जुन ने गुरुवार को ट्विटर के माध्यम से इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा, “मैं आपको अपने डर के बारे में बताना चाहता हूं कि मुझे अपनों को खोने से डर लगता है।”

 फिल्म में अर्जुन कपूर की चचेरी बहन सोनम कपूर नीरजा भनोट के किरदार में हैं। सितंबर 1986 में पैन अमेरिका के एक विमान (फ्लाइट 73) को अगवा किया गया था, जिसमें एयर हॉस्टेस नीरजा ने लोगों को बचाने के लिए अपनी जान गवां दी थी और शायद अर्जुन इसीलिए खुद को यह फिल्म देखने के लिए तैयार नहीं कर सकते।

फिल्म में अर्जुन कपूर की चचेरी बहन सोनम कपूर नीरजा भनोट के किरदार में हैं। सितंबर 1986 में पैन अमेरिका के एक विमान (फ्लाइट 73) को अगवा किया गया था, जिसमें एयर हॉस्टेस नीरजा ने लोगों को बचाने के लिए अपनी जान गवां दी थी और शायद अर्जुन इसीलिए खुद को यह फिल्म देखने के लिए तैयार नहीं कर सकते।

अर्जुन को अपनी बहन पर गर्व है और उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म से सोनम की प्रतिभा सबके सामने आएगी।

उन्होंने कहा, “मुझे ‘नीरजा’ जैसी फिल्म में सोनम की भूमिका पर गर्व है और मुझे उम्मीद है कि लोगों को देखने को मिलेगा कि सोनम में कितनी अद्भुत प्रतिभा है और उम्मीद है कि यह हर फिल्म के साथ बेहतर होगी।”

राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नीरजा’ में सोनम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending