Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ओलांद ने पूर्व यूएन प्रमुख बोतरोस के निधन पर शोक जताया

Published

on

Loading

boutros-boutros-ghaliपेरिस| फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बोतरोस बोतरोस-घाली को ‘देश का दोस्त’ बताते हुए उनके निधन पर शोक जताया। समाचार एजेंसी के मुताबिक, ओलांद ने मंगलवार को कहा, “बोतरोस घाली का निधन। वह मिस्र के एक महान नागरिक, संयुक्त राष्ट्र के महान सेवक, मिस्र के मंत्री, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और फ्रेंकोफोनी के महासचिव थे।”

उन्होंने शांति कायम करने के बोतरोस घाली के कूटनीतिक प्रयासों को श्रद्धांजलि दी। ओलांद के मुताबिक, बोतरोस घाली का शांति का संदेश मध्य पूर्व में वर्तमान स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की कार्रवाई के लिए प्रेरणादायक है। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बोतरोस का मंगलवार को निधन हो गया। वह 93 साल के थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending