Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : हरलाखी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

Published

on

Loading

पटना| बिहार में हरलाखी विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, हरलाखी विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से 242 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। इस दौरान कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

इस उपचुनाव में कुल 2,58,371 मतदाता नौ उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण माहौल में भयमुक्त, निष्पक्ष व स्वच्छ मतदान संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतों की गिनती 16 फरवरी को होगी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के विधायक बसंत कुशवाहा का निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हो गई थी।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending