Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल

Published

on

Loading

जम्मू| दो दिनों से थमे पड़े जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यातायात को दोबारा बहाल कर दिया गया है। यातायात विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया, “बनिहाल क्षेत्र के रास्तों से बर्फ की सफाई और शेर बीबी सेक्टर की सड़क से भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो तरफा यातायात को शुरू कर दिया गया है।”

ताजा हिमपात और बारिश से हुए भूस्खलन की वजह से राजमार्ग को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को केवल रास्ते में फंसे हुए वाहनों को ही राजमार्ग से गुजरने की अनुमति थी।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending