Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रांची टी-20 : भारत ने श्रीलंका को 69 रनों से हराया

Published

on

रांची टी-20, भारत, श्रीलंका को 69 रनों से हराया, झारखंड क्रिकेट संघ

Loading

रांची| भारतीय क्रिकेट टीम ने झारखंड क्रिकेट संघ मैदान पर शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 69 रनों से हरा दिया। इसके साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए जबकि रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और आशीष नेहरा ने दो-दो विकेट हासिल किए। श्रीलंका की ओर से कप्तान दिनेश चांडीमल ने 31 और चामारा कापूगेदारा ने 32 रन बनाए। मिलिंद श्रीवर्धना 28 रनों पर नाबाद लौटे।

इससे पहले, भारत की ओर से शिखर धवन ने 51, रोहित शर्मा ने 43, अजिंक्य रहाणे ने 25 रन, सुरेश रैना ने 30 और हार्दिक पंड्या ने 27 रन बनाए। धवन ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंका की ओर से थिसिरा परेरा ने हैट्रिक के साथ तीन विकेट लिए जबकि दुष्मंथ चामीरा ने दो विकेट लिए। सचित्र सेनानायके को एक विकेट मिला। तीसरा और अंतिम मैच 14 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending