आध्यात्म
भगवान निगुर्ण है, उसे कोई नहीं जान सकता
पूर्ण से पूर्णनिकालो पूर्ण बचता है। ऐसा है वो पूर्णतम पुरुषोत्तम ब्रह्म-
न पश्यति त्वां परमात्मनोऽजनो न बुध्यतेऽद्यापि समाधियुक्तिभिः।
(भाग. 9-8-22)
ब्रह्मा, ओ समाधि लगा कर थक गया, नहीं जान सका और गीता भी आपकी यही कहती है-
वेदाहं समतीतानि वर्तमानानि चार्जुन।
भविष्याणि च भूतानि मां तु वेद न कश्र्चन।।
(गीता 7-26)
मुझे कोई नहीं जानता अर्जुन! क्यों नहीं जानता? या जान सकता?-
त्रिभिर्गुणमयैर्भावैरेभिः सर्वर जगत् ।
मोहितं नाभिजानाति मामेभ्यः परमव्ययम् ।।
(गीता 6-13)
सब चीजों की बुद्धि तीन गुण के आधीन है, सत्त्वगुण, रजोगुण, तमोगुण और वो निर्गुण है, गुणातीत है। इसलिये कोई नहीं जान सकता-
इन्द्रियाणि पराण्याहुरिन्द्रियेभ्यः परं मनः।
मनसस्तु परा बुद्धिर्योबुद्धेः परतस्तु सः।।
(गीता 3-42)
आध्यात्म
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।
. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।
. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।
. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।
. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।
. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।
-
लाइफ स्टाइल21 hours ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
सीएम योगी काट डालने की धमकी देने वाला शख्स प्रयागराज से गिरफ्तार, रोते हुए बोला-गलती हो गई
-
नेशनल1 day ago
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, बोले- पाकिस्तान के पास एटम एटम, उसको इज्जत दे भारत
-
नेशनल1 day ago
जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत
-
नेशनल1 day ago
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले PM मोदी- राम को कांग्रेस भारत के विचार के खिलाफ बताती है
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
कन्नौज में राहुल-अखिलेश की संयुक्त रैली, बोले- यूपी में इंडी गठबंधन का तूफान आने वाला है
-
नेशनल22 hours ago
मणिशंकर अय्यर के पाक प्रेम पर बीजेपी का पलटवार, कही ये बात
-
नेशनल1 day ago
खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा