मुख्य समाचार
‘मोक्षस्थली’ में इतालवी महिला लावारिस पशुओं की मसीहा
मनोज पाठक
गया| पूरी दुनिया में ‘मोक्षस्थली’ के नाम से प्रसिद्ध गया में कहा जाता है कि पिंडदान करने से पुरखों को मोक्ष की प्राप्ति होती है, परंतु गया में न केवल पितरों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिए पिंडदान किया जाता है, बल्कि यहां एक स्थान ऐसा भी है जहां लावारिस कुत्तों सहित अन्य जानवरों के मरने के बाद न केवल उनका नामकरण किया जाता है, बल्कि उसे इज्जत के साथ कब्रिस्तान में दफनाया भी जाता है। कब्र पर जानवर के नाम की नेमप्लेट और फोटो भी लगाई जाती है। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में इतालवी मूल की महिला एड्रिआना फेरेंटी ने जानवरों से प्रेम की अनोखी मिसाल पेश की है। पिछले करीब 30 साल में 550 से अधिक मृत जानवरों को वह कब्रिस्तान में दफना चुकी हैं। वह जब कभी बोधगया की सड़कों पर भ्रमण करने निकलती हैं तो सडकों के किनारे पड़े लावारिस एवं घायल कुत्तों, बकरियों, मुर्गो, आदि जानवरों को देखकर बहुत दुखी हो जाती हैं। वह कहती हैं कि ये जानवर अगर इंसान होते तो अपनी परेशानियों और दुखों को बता सकते थे। लेकिन ये बेजुबान हैं, इसलिए अपनी तकलीफ और पीड़ा किसी से कह नहीं सकते।
जानवरों की पीड़ा से भावुक होकर एड्रिआना उन सारे जानवरों को ले आती हैं और उनका टीकाकरण सहित उचित उपचार कर उन्हें अपने पास रख लेती हैं। एड्रिआना ने बताया कि वर्तमान समय में उनके पास 120 से ज्यादा कुत्ते, 50 बकरियां, मुर्गे, खरगोश, गाय, मछली आदि हैं। इन्हें सुबह और शाम दो वक्त का खाना और रहने की व्यवस्था की गई है। बौद्ध धर्म अपना चुकीं एड्रिआना कहती हैं कि वे ऐसे जानवरों के मर जाने के बाद उन्हें बौद्ध परंपरा के अनुसार दफना देती हैं, ताकि उनकी आत्मा की शांति मिल सके। इसी सोच को लेकर वह जानवरों का कब्रिस्तान बना चुकी हैं। इस कब्रिस्तान में अब तक 500 जानवरों को दफनाया जा चुका है। वह कहती हैं कि मृत जानवरों की कब्र के ऊपर उनकी फोटो, नाम, मरने की तिथि अंकित की जाती है। एड्रिआना करीब 30 सालों से इसी तरह मृत जानवरों को दफनाती आ रही हैं।
एड्रिआना कहती है कि मनुष्य जानवरों के साथ स्वार्थवश प्यार करता है और पालता है। एड्रियाना बोधगया के समीप धंधवा गांव में जानवरों की देखभाल के लिए आश्रम बना रखा है, जिसका नाम ‘मैत्री चौरिटेबल ट्रस्ट’ हैं। जानवरों की देखभाल के लिए यहां कई कर्मचारी हैं। कर्मचारी बताते हैं कि यहां कई तरह के जानवर हैं, जिनकी देखभाल इंसानों की तरह की जाती है। सभी जानवरों को वक्त पर भोजन दिया जाता हैं। इसके अलावा जब लावारिस जानवरों को यहां लाया जाता हैं तो उनके यहां आने के दिन से लेकर उनके मरने तक के प्रत्येक दिन की दिनचर्या का लेखा-जोखा रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। इस आश्रय का देखभाल करने वाले और ट्रस्ट के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार पात्रा आईएएनएस को बताते हैं कि जानवरों की तबियत खराब होने पर उनका इलाज कराया जाता है। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोग भी अपने जानवरों को यहां इलाज के लिए लाते हैं, उनका भी इलाज किया जाता है और दवा दी जाती है। उन्होंने बताया कि कई व्यक्ति अपने बीमार पशुओं को भी आश्रय में छोड़ जाता है।
नेशनल
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।
वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।
स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।
नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल1 day ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद2 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान
-
मनोरंजन2 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन