Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

चीन: शिनजियांग के प्राकृतिक गैस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि

Published

on

चीन, शिनजियांग प्रांत, प्राकृतिक गैस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि, 10 करोड़ घन मीटर से अधिक प्राकृतिक गैस उत्पादित करने वाला दूसरा प्रांत

Loading

उरुमकी। चीन का शिनजियांग प्रांत एक दिन में 10 करोड़ घन मीटर से अधिक प्राकृतिक गैस उत्पादित करने वाला दूसरा प्रांत बन गया है। शिनजियांग प्रांत द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, क्षेत्र के चार प्रमुख गैस उत्पादकों ने तारिम गैस क्षेत्र से शुक्रवार से लेकर सोमवार तक 8.3 करोड़ घन मीटर गैस उत्पादित किया है, जबकि तीन अन्य तेल क्षेत्रों कारामे, तुहा और ताहे ने संयुक्त रूप से प्रतिदिन 1.9 करोड़ घन मीटर गैस उत्पादित किया है। शांक्सी प्रांत ने भी प्रतिदिन की दर से 10 करोड़ घन मीटर गैस उत्पादित की है। शिनजियांग का गैस उत्पादन बढ़ने के साथ ही देश के प्राकृतिक गैस उद्योग को मजबूती मिली है। साल 2014 में शिनजियांग में प्रति व्यक्ति प्राकृतिक गैस खपत 240 घन मीटर तक पहुंच गई थी, जो देश के औसत से 1.7 गुना अधिक थी।

बिजनेस

कमर्शियल LPG सिलेंडर्स के दाम में गिरावट, यहां चेक करें नई कीमत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान के दिन मोदी सरकार ने देशवासियों को खुशखबरी दी है। आज एक जून से सिलेंडर के दाम घट गए हैं। IOCL की वेबसाइट के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है। आज 1 जून से कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 69.50 रुपये सस्ता मिलेगा। कोलकाता में 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये सस्ता मिलेगा।

तेल कंपनियों ने तुरंत प्रभाव से नई कीमतें लागू कर दी हैं। दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 1745.50 रुपये में मिलता था, लेकिन अब 1676 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1698.50 रुपये में बिकता था, अब 1629 रुपये में बिकेगा।

चेन्नई में सिलेंडर का दाम 1911 रुपये था, जो अब 1,841.50 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में 19 किलोग्राम का LPG सिलेंडर 1859 रुपये में मिलता था, अब 1789.50 रुपये में मिलेगा।

ये पहली बार नहीं है,जब कमर्शियल सिलेंडर्स की कीमतों में कटौती की गई है। इससे पहले 1 मई को 19 KG के सिलेंडर की कीमत 19 रुपये कम हुई थी। वहीं अप्रैल में भी इनकी कीमतों में 30.50 रुपये घट गई थी।

Continue Reading

Trending