Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र: पूर्व विधानसभाध्‍यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी की पत्नी का निधन

Published

on

उप्र विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी, पत्नी सुधा त्रिपाठी का निधन, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

Loading

लखनऊ| उप्र विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष व वर्तमान में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी का मस्तिष्काघात के कारण निधन हो गया। मुख्यमंत्री अखिलेश ने सुधा त्रिपाठी के निधन पर सोमवार को दु:ख व्यक्त किया है। अखिलेश ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी का नई दिल्ली के एम्स में सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके पुत्र नीरज दिल्ली में ही हैं, जबकि राज्यपाल केशरीनाथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, सुधा त्रिपाठी का अंतिम संस्कार मंगलवार को इलाहाबाद में रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा।

Continue Reading

प्रादेशिक

इंस्टाग्राम पर फेमस होने चाहत में दोस्त को ही मार दी गोली, नाबालिग समेत दो हिरासत में

Published

on

Loading

कोटा। राजस्थान के कोटा में इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने दोस्त को ही गोली मार दी। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा और खाली कारतूस को बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस हथियार के खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि एक मई को महावीर नगर इलाके में कुछ युवक सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे थे। इसी दौरान देसी कट्टे से गोली चल गई और सीधे इन्हीं में से एक यशवंत नागर को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया था। वारदात में शामिल नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डाल रखी थी।

आरोपी के साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति उर्फ ‘लड्डू शूटर’ को भी कोटा से गिरफ्तार किया गया है। कोटा की एसपी अमृता दूहन ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को अजय साल्वी, दीपक प्रजापति और अन्य ने 1 मई को कम्युनिटी सेंटर के सामने एक चाय की दुकान पर गोली मार दी थी।

एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है।

Continue Reading

Trending