Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में निगम कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी

Published

on

वेतन न मिलने के विरोध, दिल्ली में निगम कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, लगातार छठे दिन भी जारी, केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश

Loading

नई दिल्ली| वेतन न मिलने के विरोध में दिल्ली सरकार के खिलाफ तीन नगर निगमों के कर्मचारियों द्वारा शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन सोमवार को लगातार छठे दिन भी जारी है। निगम कर्मियों में केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश देखा जा रहा है। नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने पूर्वी दिल्ली में दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के यमुना विहार निवास के बाहर कूड़ा फेंककर प्रदर्शन किया। मजदूर विकास संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष संजय गहलोत ने बताया, “जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम इसी तरह सड़कों पर कूड़ा फेंकना जारी रखेंगे।” गहलोत ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं द्वारा फैलाए कचरे को साफ न करने की चेतावनी देते हुए कहा, “हम सरकार को शहर के किसी भी हिस्से में स्वच्छता अभियान नहीं चलाने देंगे।” प्रदर्शनकारियों ने इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और परिवहन मंत्री गोपाल राय के घर के बाहर कूड़ा फेंका।

प्रदर्शनकारियों के एक अन्य समूह ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू के आधिकारिक निवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजधानी के कई हिस्सों में फैले कूड़े को साफ किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संचालित तीनों नगर निगमों ने आप पर बकाया वेतन न देने का आरोप लगाया है, जिसके कारण नगर निगमों की वित्तीय हालत बिगड़ गई है। पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली नगर निगम राजधानी के अधिकांश हिस्सों की सफाई का कार्यभार संभालते हैं और बाकी बचे हिस्से की सफाई का कार्यभार शहर में दो अन्य छोटे निकाय दिल्ली छावनी बोर्ड और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद संभालते हैं। तीनों नगर निगमों के कर्मचारी 27 जनवरी से हड़ताल पर हैं और वे अपने वेतन और बकाया धनराशि के भुगतान की मांग कर रहे हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending