Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में शनिवार सुबह घना कोहरा

Published

on

Loading

New Delhi: Vehicles move slowly at Vijay Chowk on a foggy morning in New Delhi on Tuesday. PTI Photo by Subhav Shukla(PTI12_17_2013_000029B)

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।

यहां सुबह 8.30 बजे दृश्यता 300 मीटर रही, जबकि सुबह 5.30 बजे दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 100 प्रतिशत दर्ज की गई। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending