Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन : शेनझेन में एच5एन6 का तीसरा मामला सामने

Published

on

Loading

H5N6-gripe-avear-Chinaशेनझेन। दक्षिणी चीनी शहर शेनझेन में गुरुवार को एच5एन6 बर्ड फ्लू का नया मामला सामने आया। यह इस मौसम में किसी इंसान के इसकी चपेट में आने का तीसरा मामला है। शेनझेन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के उप निदेशक मा हान्वू ने कहा कि फुतियान जिले की 31 वर्षीया महिला में आठ जनवरी को बुखार के लक्षण दिखाई दिए थे। उसे 14 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तभी से उसकी हालत नाजुक है।

हान्वू ने कहा कि चिकित्सा उपचार के बाद महिला की हालत आंशिक रूप से स्थिर थी।उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू की एच5एच6 किस्म मानव के लिए कम खतरनाक होती है और यह मनुष्य से मनुष्य में फैलती है, लेकिन बुखार की शिकायत पर होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
शेनझेन में इस बर्ड फ्लू से पहली मौत 30 दिसंबर को हुई थी। मरने वाली 26 वर्षीया युवती थी। उसके जीन के विश्लेषण संकेत मिला है कि वह मुर्गियों या मुर्गी बाजार के संपर्क में आने के बाद इसकी चपेट में आई थी।शेनझेन के अधिकारियों ने नौ जनवरी से तीन सप्ताह के लिए शुरू हुए मुर्गी बाजारों को बंद करने का आदेश दिया है।दुनिया का पहला एच5एन6 संक्रमण मई 2014 को चीन के दक्षिणी-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में सामने आया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

इमरान खान का सनसनीखेज आरोप, कहा- पाक सेना रच रही मेरी हत्या की साजिश

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। इमरान खान ने कहा कि उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ भी होता है तो सीधे तौर पर सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे। इमरान ने दावा करते कहा है कि पाकिस्तान की सेना मेरी हत्या करवाना चाहती है।

इमरान खान ने कहा कि देश की स्थिति इतनी भयावह है कि उनके जैसा नेता जेल में बंद हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत जेल में रखा गया है। ब्रिटेन के ‘डेली टेलीग्राफ’ अखबार के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल से लिखे गए एक स्तंभ में क्रिकेटर से नेता बने 71-वर्षीय खान ने अपने पिछले दावे को दोहराया कि अगर उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ भी हुआ तो इसके लिए सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान ने कहा कि नकदी संकट से जूझ रहा देश “खतरनाक चौराहे” पर है और सरकार “हंसी का पात्र” बन गई है। उन्होंने लिखा है, ‘‘सैन्य प्रतिष्ठान ने मेरे खिलाफ वह सब कुछ किया जो वे कर सकते थे। अब उनके लिए बस मेरी हत्या करना बाकी है।” उन्होंने कॉलम में लिखा है, ‘‘मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर मुझे या मेरी पत्नी (बुशरा बीबी) को कुछ भी होता है, तो जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे, लेकिन मैं डरता नहीं हूं, क्योंकि मेरा विश्वास मजबूत है। मैं गुलामी के बजाय मौत को प्राथमिकता दूंगा।’’ इमरान खान ने चेतावनी दी कि देश उसी रास्ते पर चल रहा है, जिस पर वह 1971 में चला था, जब उसने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) खो दिया था।

 

Continue Reading

Trending