Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘वियतनाम-चीन के संबंधों में मैत्री, सहयोग अहम’

Published

on

Loading

हनोई। वियतनाम और चीन के संबंधों में पिछले 66 वर्षो में हालांकि कई उतार-चढ़ाव आए हैं, फिर भी दोनों देशों के बीच मित्रता, सहयोग और सकरात्मक विकास अहम रहा। यह बात वियतनाम के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्री होआंग तुआन अन्ह ने यहां दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 66वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में कही, जिसका आयोजन चीनी दूतावास ने यहां गुरुवार को किया था।

होआंग ने कहा, “वियतनाम और चीन के बीच 66 साल पहले आधिकारिक तौर पर कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए थे, जो दोनों देशों की दीर्घकालिक परंपरागत मित्रता की दिशा में मील का पत्थर था। इसने दोनों देशों के संबंधों के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत की।”

वियतनाम में चीन के राजदूत होंग शियाओयोंग ने कहा कि 2015 में चीन-वियतनाम के संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। दोनों देशों के उच्च स्तरीय नेताओं की एक-दूसरे के यहां यात्रा हुई, जिसमें उन्होंने आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

शियाओयोंग ने कहा, “चीन और वियतनाम दो घनिष्ठ पड़ोसी और भाई हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियां किस प्रकार बदलती हैं, महत्वपूर्ण यह है कि दोनों देशों की इस सोच में कोई बदलाव नहीं है कि हमें आपसी संबंधों को आगे बढ़ाना है, जो दोनों देशों के नागरिकों के हित में है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending