Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु

Published

on

Loading

चंडीगढ़| सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की 349वीं जयंती पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गुरुद्वारों में उमड़ी। ठंड के बावजूद लोगों में उत्साह देखा गया। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के नाम से मशहूर सिखों के पवित्र धर्म स्थल ‘हरमंदिर साहिब’ में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के गुरुद्वारों में भी भक्तों का बड़ी संख्या देखी जा सकती है। इस क्षेत्र में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

पंजाब सरकार पहले ही जनवरी 2017 में गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती धूमधाम से मनाने की योजनाओं पर काम कर रही है। बिहार की राजधानी पटना में अगले साल मुख्य समारोह का आयोजन होगा, जो सिखों के 10वें गुरु का जन्मस्थान है। पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी, “राज्य मंत्रिमंडल ने 2017 में चार जनवरी से छह जनवरी के बीच गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती को मंजूरी दे दी है।” गुरु गोविंद सिंह का जन्म 1666 को बिहार के पटना साहिब में हुआ था। उन्होंने 13 अप्रैल 1699 में खालसा की स्थापना की थी। उन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का पवित्र धर्म ग्रंथ घोषित किया था।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending