Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर घाटी में शीत लहर, जम्मू में कोहरा

Published

on

Loading

श्रीनगर| कश्मीर घाटी में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान भी हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा, जबकि जम्मू शहर में घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने कहा, “राज्य में कारगिल सबसे ठंडा कस्बा रहा। कारगिल का गुरुवार रात का तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

जम्मू शहर में घने कोहरे के कारण शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “कटरा कस्बे में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री, बटोत में 2.1 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, भदरवाह शून्य डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending