Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : पूर्वाचल में कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को सुबह से धूप खिली हुई है, जिससे लोगों को ठंड और कोहरे से राहत मिली है। लेकिन पूर्वाचल और बुंदेलखंड में कोहरे से जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में मामूली वृद्धि का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में राजधानी और आसपास के इलाकों में धूप निकलेगी, लेकिन पूर्वाचल तथा बुंदेलखंड में कोहरे का असर दिखाई देगा।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 6़ 4 डिग्री, इलाहाबाद का 8़ 4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का सात डिग्री और गोरखपुर का 6़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, कोहरे की वजह से पूर्वाचल और बुंदेलखंड की ओर जाने वाली लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ा है। पूर्वाचल में घने कोहरे की वजह से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर कई रेलगाड़ियां अपने नियत समय से घंटों देरी से पहुंची।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे की वजह से पूर्वाचल में रेल यातायात पर असर पड़ा है। कई रेलगाड़ियां अब भी विलंब से चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending