Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

हेल्थ

जीनीय संरचना में परिवर्तन से हृदय रोग का खतरा

Published

on

Loading

लंदन| वैज्ञानिकों ने जीन की संरचना में होने वाले ऐसे परिवर्तन का अध्ययन किया है जो मांसपेशियों और दिल के विकारों के लिए जिम्मेदार है। लंदन के इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने जेब्रा के समान धारी वाली मछली में डोमेन युक्त ‘पोपाई’ नामक जीन में परिवर्तन का पता लगाया है जो मांसपेशियों और हृदय के कार्यो को प्रभावित करते हैं।

जीन ऐसे प्रोटीन का निर्माण करते हैं जो मांसपेशियों की कोशिकाओं को साथ रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं लेकिन जीन उत्परिवर्तन के वक्त मांसपेशियों की कोशिकाएं कमजोर होकर टूटने लगती हैं।

जीन उत्परिवर्तन को पहली बार इटली के फरारा विश्वविद्यालय और बीजिंग जियोनामिक्स इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने खोजा था। वैज्ञानिकों ने इटली के एक ऐसे परिवार की अनुवांशिकी का अध्ययन किया था, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मांसपेशी डिस्ट्रॉफी (कुपोषण) रोग से पीड़ित थे।

यह परिवार ‘कार्डिएक अरीहिथीमिया’ रोग से भी ग्रसित था जिसमें दिल की धड़कनें आसामान्य हो जाती हैं।

इस अध्ययन के मुख्य लेखक थॉमस ब्रैंड के अनुसार, “यह इस विशिष्ट प्रकार के जीन का पहला उदाहरण है जो मांसपेशी और हृदय दोनों ही रोगों के लिए जिम्मेदार है।”

यह शोध ‘क्लीनीकल इंवेस्टिगेशन’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

लाइफ स्टाइल

कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा  

Published

on

By

These things fulfill the deficiency of calcium

Loading

नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।

कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल

1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।

2.सोयाबीन

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

3.रागी

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

4.पालक

पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।

5.चिया सीड्स

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।

deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,

डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।

Continue Reading

Trending