Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शकूर बस्ती मामले में आप-कांग्रेस में भिड़ंत, केजरीवाल ने राहुल को बताया ‘बच्चा’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शकूर बस्ती में रेलवे द्वारा 500 झुग्गियां तोड़े जाने को लेकर अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आमने-सामने आ गए हैं।

झुग्गियां तोड़े जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। इसे लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसलिए प्रदर्शन कर रही है, यह समझ से परे है। आप खुद सत्ता में है फिर किस बात का प्रदर्शन। राहुल गांधी ने शकूरबस्ती जाकर उन लोगों से भी मुलाकात की, जो झुग्गियां तोड़े जाने से बेघर हो गए हैं।

इसके जवाब में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर राहुल गांधी को बच्चा बताया। उन्होंवने कहा कि ऐसा लगता है कि राहुल गांधी को यह पता नहीं कि रेलवे केंद्र के अधीन है। उनकी पार्टी (कांग्रेस) ने शायद उन्हें इस बारे में नहीं बताया है।

गौरतलब है कि शनिवार रात को रेलवे ने अपनी जमीन खाली कराने के लिए 500 झुग्गियां तोड़कर अतिक्रमण हटाया था। लोगों का आरोप है कि इस दौरान एक मासूम की मौत हो गई थी। वहीं रेलवे से इस आरोप से इन्कार किया है। रेलवे का कहना है कि इस घटना का अतिक्रमण अभियान से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौत तब दम घुटने से हुई जब कपड़ों का एक ढेर उसके ऊपर गिर गया इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending