Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड

Published

on

Loading

श्रीनगर,| जम्मू एवं कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में लेह तथा करगिल शहरों में सोमवार सुबह भी तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि करगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।”

अधिकारी ने बताया, “ये दोनों शहर जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को सबसे सर्द रहे।”

उन्होंने कहा, “श्रीनगर शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने बताया, “जम्मू क्षेत्र के जम्मू और कटरा शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, बटोत में 0.6 डिग्री, बन्निहाल में 0.3 डिग्री और भदरवाह में शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के सुदूरवर्ती इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है।

कड़ाके की ठंड से कश्मीर घाटी में आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

हालांकि यहां 40 दिनों की हाड़ कंपा देने वाली ठंड की अवधि अभी शुरू नहीं हुई है, फिर भी यहां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। 40 दिनों की यह अवधि हर साल 21 दिसम्बर से शुरू होती है, जो अगले साल 31 जनवरी को समाप्त होती है।

इस अवधि को ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है। इस दौरान यहां की झीलें, नदियां और अन्य जल स्रोत तापमान के अधिक गिरने के कारण जम जाते हैं। खासकर शाम और सुबह के वक्त सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending