Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : पूर्व सैनिकों का मिलन समारोह 22 दिसंबर को

Published

on

Loading

ललितपुर (उप्र)। पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाएं, वीर नारी और आश्रितों की रैली यहां 22 दिसंबर को सुबह 8 बजे से आम्र्ड डिवीजन के तत्वाधान में आयोजित होगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कर्नल जे.पी.शर्मा ने सभी पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाएं, वीर नारी और आश्रितों से इस रैली के आयोजन एवं मिलन समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि रैली के दौरान चिकित्सा सुविधा, सीएसडी कैंटीन एवं रिकार्ड से संबंधित अन्य जानकारी सैन्य यूनिटों द्वारा दी जाएगी।

रैली आयोजकों ने पूर्व सैनिकों को तहसील स्तर पर आने-जाने की सुविधा देने का आश्वासन दिया है। विस्तार से जानकारी के लिए वे जिला सैनिक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

कर्नल शर्मा ने कहा कि जो पूर्व सैनिक 50 प्रतिशत से अधिक अपंग हैं और जिनको पहले कोई सहायता, जैसे पहिया कुर्सी या मोडीफाइड स्कूटर प्राप्त नहीं हुई है, वे इसकी लिखित जानकारी जिला सैनिक कार्यालय में तत्काल दे सकते हैं।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending