Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डूडल पर भी राज कपूर का ‘राज’

Published

on

Loading

नई दिल्ली| हिन्दी सिनेजगत के लोकप्रिय अभिनेता, फिल्म निर्माता-निर्देशक राज कपूर का आज 90वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर गूगल ने अपने चिर-परिचित अंदाज ‘डूडल’ से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। डूडल पर राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420′(1955) के दृश्य को उकेरा गया है। इसके बैकग्राउंड में राज कपूर और अभिनेत्री नरगिस की इस फिल्म के चर्चित गाने ‘प्यार हुआ इकरार हुआ..’ की एक तस्वीर भी है। इस पर क्लिक करते ही राज कपूर से जुड़ी सारी जानकारियां सामने आती हैं।

14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर का निधन 2 जून 1988 को 63 साल की उम्र में हुआ। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लेने गए राज कपूर समारोह में ही बेहोश हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए एम्स ले जाया गया था। एक महीने बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

राज कपूर को बॉलीवुड में अपनी मशहूर फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’, ‘श्री 420’, ‘जिस देश में गंगा बहती है’ और ‘आवारा’ के जरिए दिए गए उनके अनुपम योगदान के लिए जाना जाता है। इसी योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

राज कपूर को 1983 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार (प्रेम रोग),1970 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार (मेरा नाम जोकर), 1965 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार (संगम), 1962 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार (जिस देश में गंगा बहती है) और 1960 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार (अनाड़ी) से नवाजा गया था।

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending