Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जैकी चेन सुपरहीरो हैं : सोनू सूद

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि दिग्गज अभिनेता जैकी चेन सुपर हीरो हैं और उनके साथ काम करना सुखद है। सोनू, जैकी के साथ ‘कुंग फू योगा’ में काम कर रहे हैं। सोनू ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से बातचीत के दौरान जैकी की प्रशंसा की।

उनके एक प्रशंसक ने जब उनसे चेन के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछा तो सोनू ने लिखा, “जैकी सुपरह्यूमन हैं। वह सेट पर हर किसी का खयाल रखते हैं। उनके साथ काम करना सुखद है।”

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भारत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्म समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह फिल्म इसी समझौते का हिस्सा है।

स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित मारधाड़ से भरपूर इस हास्य फिल्म की शूटिंग दुबई में हुई। इसके बाद फिल्म की शूटिंग बीजिंग में होगी और फिर भारत में इसकी शूटिंग होगी।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending