Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अब योगी ने शाहरुख की तुलना आतंकी हाफिज सईद से की

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा अभिनेता शाहरुख खान को राष्ट्रविद्रोही बताने वाले अपना बयान वापस लेने के बावजूद इस मामले में सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में भाजपा के एक और सांसद योगी आदित्यनाथ के बयान ने खासा बवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख की तुलना 26/11 के मास्टरमाइंड और पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद से की है।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘हाफिज सईद और शाहरुख खान की भाषा में कोई अंतर नहीं है। शाहरुख को यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर देश के बहुसंख्यक उनकी फिल्मों का बायकॉट कर दें तो वह दूसरे मुसलमानों की तरह सड़क पर आ जाएंगे।’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शाहरुख पर तीखा हमला बोलते हुए ट्विटर पर लिखा था कि शाहरुख रहते भारत में हैं पर उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्में यहां करोड़ो कमाती है पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है। यह देशद्रोह नहीं तो क्या है? हालांकि बाद में विवाद होने पर उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending