Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्रः मंत्रियों को आवंटित किया गया विभाग

Published

on

उप्र, मंत्रियों को आवंटित किया गया विभाग, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Loading

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के कार्य बटंवारे प्रस्ताव पर दिया अनुमोदन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव पर 15 कैबिनेट मंत्रियों, 8 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 10 राज्य मंत्री – विभाग आवंटित कर दिये हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्री बलराम यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अरूण कुमारी कोरी के वर्तमान कार्यभार में भी परिवर्तन किया है। श्रीमती अरूण कुमारी कोरी के पास संस्कृति विभाग यथावत रहेगा।
मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं-

कैबिनेट मंत्री

(1) अहमद हसन- बेसिक शिक्षा
(2) बलराम यादव – माध्यमिक शिक्षा
(3) अवधेश प्रसाद – होम गार्डस, प्रान्तीय रक्षादल
(4) पारस नाथ यादव – ग्रामीण अभियंत्रण सेवा
(5) राम गोविन्द चैधरी – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सैनिक कल्याण
(6) दुर्गा प्रसाद यादव – वन
(7) बृह्माशंकर त्रिपाठी – खादी एवं ग्रामोद्योग
(8) रघुराज प्रताप सिंह राजा भैय्या – स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन, नागरिक सुरक्षा
(9) इकबाल महमूद – खाद्य एवं औषधि प्रशासन
(10) महबूब अली – रेशम एवं वस्त्रोद्योग
(11) रिवन्द्र सिंह गोप – ग्राम्य विकास
(12) कमाल अख्तर – खाद्य तथा रसद
(13) विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह – कृषि (कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात एवं कृषि विपणन – छोड़कर), कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
(14) बलवंत सिंह रामूवालिया – कारागार
(15) साहब सिंह सैनी – पिछड़ावर्ग कल्याण तथा विकलांग जन विकास विभाग

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
(1) रियाज अहमद – मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम
(2) फरीद महफूज किदवई – प्राविधिक शिक्षा
(3) मूलचन्द्र चौहान – उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण
(4) राम सकल गुर्जर – खेल एवं युवा कल्याण
(5) नितिन अग्रवाल – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन
(6) यासर शाह – परिवहन
(7) मदन चौहान – मनोरंजन कर
(8) श्रीमती सैय्यदा शादाब फातिमा – महिला कल्याण विभाग

राज्यमंत्री
(1) वसीम अहमद – बाल विकास, पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा एवं ऊर्जा
(2) डा0 शिव प्रताप यादव – जन्तु उद्यान एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
(3) राधेश्याम सिंह – कृषि (कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात एवं कृषि विपणन – छोड़कर), कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान तथा चिकित्सा शिक्षा
(4) शैलेन्द्र यादव ललई – नियोजन एवं ऊर्जा
(5) ओमकार सिंह यादव – ग्राम्य विकास
(6) श्री तेज नारायण पाण्डेय ऊर्फ पवन पाण्डेय – वन विभाग
(7) सुधीर कुमार रावत – आई0टी0 एवं इलेक्ट्रानिक्स तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
(8) हेमराज वर्मा – खाद्य तथा रसद
(9) लक्ष्मीकान्त ऊर्फ पप्पू निषाद – खाद्य एवं रसद
(10) वंशीधर बौद्ध – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सैनिक कल्याण विभाग

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending