Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नेपाल में पुलिस की गोली से भारतीय प्रदर्शनकारी की मौत

Published

on

Loading

काठमांडू। नेपाल में भारतीय सीमा के निकट बीरगंज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान आशीष कुमार राम (24) के रूप में हुई है, जो बिहार के रक्सौल जिले का निवासी है।

नेपाल के गृह सचिव सूर्या सिलवाल ने पुलिस के साथ झड़प में एक प्रदर्शनकारी के मारे जाने की पुष्टि की। शंकराचार्य गेट के निकट पुलिस की गोलीबारी में व्यक्ति की मौत हो गई। उसके सिर में गोली लगी और नारायणी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सा निदेशक इमामुल हक ने कहा कि राम की मौत अस्पताल लाने के पहले ही हो चुकी थी।

भारतीय सीमा के निकट प्रदर्शनकारियों द्वारा भारी पथराव के बाद पुलिस ने कथित तौर पर दर्जनों चक्र गोलियां चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीरगंज-रक्सौल सीमा पर प्रदर्शनकारियों ने नियंत्रण कर लिया। बाद में जब पुलिस ने उनको खदेड़ा तो वे उस पुल पर पहुंच गए, जो भारत व नेपाल को जोड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्षेत्र से एक बार फिर पथराव किया।

नेपाल में नए संविधान के जारी होने के बाद भारतीय सीमा के निकट नेपाल-भारत के सभी प्रवेश बिंदुओं पर पिछले डेढ़ महीने से तनाव व्याप्त है। नेपाल में मधेश आधारित राजनीतिक पार्टी नए संविधान व संघवाद की अवधारणा को लेकर नाराज है। बीरगंज एक महत्वपूर्ण वह महत्वपूर्ण स्थल है, जहां से नेपाल को मिलने वाला ईंधन व अन्य जरूरी समग्री नेपाल में प्रवेश करती है। प्रदर्शन के कारण वहां कमी की स्थिति पैदा हो गई है। नेपाल के दक्षिण हिस्से में आंदोलन भड़कने के बाद से लेकर अब तक लगभग 50 लोग मारे जा चुके हैं।

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending