Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन ने इस्तांबुल में वीजा आवेदन केंद्र खोला

Published

on

Loading

इस्तांबुल। चीन की यात्रा करने के इच्छुक तुर्की के लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चीन ने सोमवार को इस्तांबुल में वीजा आवेदन सेवा केंद्र खोला। इस्तांबुल में चीनी महावाणिज्यदूत गु जिंगकी ने दोनों देशों के लोगों के बीच हाल के वर्षो में बढ़े आदान-प्रदान का उल्लेख किया। गु ने वीजा केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना को तुर्की की विकास रणनीति के साथ जोड़ने की बात कही।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सहयोग का उज्जवल भविष्य है क्योंकि दोनों ही देशों के पास राष्ट्रीय पुनरुद्धार के सपने को साकार करने के लिए ऐतिहासिक अवसर हैं। एशिया और यूरोप को जोड़ने की दिशा में तुर्की का चीन के सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट और 21वीं सदी की समुद्री रेशम मार्ग परियोजना में अहम स्थान है।

इन परियोजनाओं से विभिन्न देशों के बीच कनेक्टिविटी और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इस्तांबुल के वाइस गवर्नर इस्माइल गुल्टेकिन ने तुर्की के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के लिए चीन के प्रयासों की प्रशंसा की।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending