Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रिजिजू को केजरीवाल की दो टूक, भारतीयों को उत्तर, दक्षिण न बांटें

Published

on

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा है कि उत्तर भारतीयों को नियम तोड़ने में मजा आता है। केजरीवाल ने उनसे दो टूक कहा कि भारतीयों को उत्तर व दक्षिण न बांटें। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा रिजिजू जी, कृपा करके भारत के लोगों को उत्तर एवं दक्षिण भारतीय, हिंदू और मुसलमान में न बांटें।

उन्होंने कहा सभी भारतीय अच्छे हैं। हमें राजनीति के स्तर को सुधारने की जरूरत है। ऐसी रिपोर्ट हैं कि रिजिजू ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उत्तर भारतीयों को नियम-कानून तोड़ने में मजा आता है।

रिजिजू ने कहा था मैं दिल्ली के एक पूर्व उपराज्यपाल के उस बयान से सहमत हूं, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर भारतीयों को नियमों की धज्जियां उड़ाने में मजा आता है। हालांकि इस पर विरोध के बाद उन्होंने शाम को माफी मांग ली थी, लेकिन मेरा मानना है कि उन्होंने सही कहा था।

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending