Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में सुबह सुहावनी

Published

on

Loading

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को मौसम साफ और तेज धूप है। तापामन में कमी के कारण मौसम खुशगवार बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, पूर्णिया का 22.3 डिग्री और गया का 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, गया का 34.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending