Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

श्रीनगर में मोदी की रैली 7 नवंबर को

Published

on

Loading

श्रीनगर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सात नवंबर को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से जुड़े मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद यहां बुधवार को पार्टी सम्मेलन के दौरान इसकी जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी श्रीनगर में सात नवंबर की दोपहर इस रैली को संबोधित करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि मोदी जम्मू क्षेत्र में बगलीहार पनबिजली परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह राज्य के लिए विकास पैकेज की घोषणा भी कर सकते हैं। हमें उनके दौरे से बहुत उम्मीदें हैं। ऐसी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य के लिए विकास बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा कर सकते हैं।

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending