Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

“हिन्दी के प्रयोग से ही होगा देश का विकास”

Published

on

Loading

– आंचलिक विज्ञान नगरी में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन हुआ

लखनऊ। आंचलिक विज्ञान नगरी में शनिवार को हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका संचालन वी.पी. गौड़, निदेशक, राजभाषा विभाग, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी विभागों में हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना था।DSC06924

इस अवसर पर डी.रामा शर्मा, निदेशक, एम.एम.ई.नम्बूदरी, प्रशासनिक अधिकारी, राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली, उमेश कुमार, परियोजना समायोजक आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ के साथ केन्द्र के कर्मचारीगण तथा ए.एस.आई. तथा एन.आर.एल.सी. से कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

वी.पी.गौड. ने बड़े ही रोचक ढंग से हिन्दी पर चर्चा करते हुए बताया कि आज हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर हिन्दी सम्मेलन व संगोष्ठियों का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है। जब तक राष्ट्र भाषा हिन्दी को अधिक से अधिक प्रयोग में नहीं लाया जायेगा तब तक देश का अपने विकास एवं एक निश्चित लक्ष्य तक पहुँच पाना मुश्किल होगा। इसलिए आज यह जरूरी हो गया है कि हम अपनी मातृभाषा का उपयोग कार्यालयों में अधिक से अधिक करें।

उन्होंने बताया कि हिन्दी में कार्य करने में आने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए सरकार प्रतिवद्ध है इसके अंतर्गत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जैसे कि गैर हिन्दी भाषी क्षेत्रों से आने वाले कर्मचारियों हेतु हिन्दी सीखने का विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें हिन्दी में काम करने के लिए प्रेरित करना। इस कार्यशाला के अंतर्गत निदेशक गौड़ ने विभिन्न प्रकार के उदाहरणों के माध्यम से हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला।

अंत में निदेशक राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली के निदेशक डी.रामा शर्मा ने आमंत्रित प्रतिभागियों एवं विशेष अतिथि वीपी गौड़ का इस कार्यशाला के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आभार प्रकट करने के साथ उन्हें एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending