Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दादरी घटना को बेवजह तूल दिया जा रहा : वीके सिंह

Published

on

Loading

लखनऊ। देश के पूर्व सेनाध्यक्ष और अब केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह को दादरी में अफवाह फैलाकर एक बेकसूर इंसान का सिर कुचलकर हत्या कर दिया जाना इतनी मामूली घटना लगती है कि उन्हें इसकी चर्चा तक मंजूर नहीं है।

उन्होंने कहा कि दादरी हत्याकांड को मीडिया और कुछ लोग बेवजह तूल दे रहे हैं। एक घटना को लेकर बेवजह पूरे देश में माहौल खराब किया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री सिंह ने शनिवार को राजभवन में अपनी आत्मकथा ‘साहस और संकल्प’ के विमोचन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसी एक घटना को तूल देना पूरी तरह से गलत है।

पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा, “दादरी घटना को लेकर देश का माहौल खड़ा किया जा रहा है। इसको लेकर राजनीति की जा रही है। महेश शर्मा सरकार के प्रवक्ता नहीं हैं। उन्होंने जो बयान दिया, वह उनका निजी बयान था।” सांप्रदायिक हत्याओंसे आहत साहित्यकारों द्वारा लौटाए जा रहे पुरस्कारों को लेकर वी.के. सिंह ने कहा, “साहित्यकारों को ऐसा नहीं करना चाहिए। क्या उनके मन में पहले कभी यह ख्याल नहीं आया कि किसी घटना को लेकर पुरस्कार लौटाए जाने की जरूरत है?”

मुंबई में सुधीर कुलकर्णी के चहरे पर कालिख पोते जाने के सवाल पर जनरल सिंह ने कहा कि चेहरे बहुतों के काले हुए हैं, क्या तब किसी ने आवाज उठाई? आज लोग हर बात में भगवाकरण की बात करते हैं। भगवे को लेकर एक अलग तरह का माहौल बनाया जा रहा है। जनरल सिंह के बयान से समझा जा सकता है कि ‘सत्ता’ किस तरह देश के पूर्व सेनाध्यक्ष तक की संवेदना छीन लेती है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending