Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अब मुख्य डाकघरों से भी बनवा सकेंगे पासपोर्ट

Published

on

Loading

indian passportनई दिल्ली। पासपोर्ट सेवा केंद्र की सेवाएं अब देश के सभी मुख्य डाकघरों पर भी उपलब्ध होंगी। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। विदेश राज्य मंत्री वी. के. सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा, “हर जिले के मुख्य डाकघर से अब पासपोर्ट सेवा केंद्र की सेवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।”

उन्होंने कहा, “अब लोगों को अपने जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा और पासपोर्ट से संबंधित सारे कार्य मुख्य डाकघर से हो सकेंगे।” वी. के. सिंह के साथ दूरसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी उपस्थित थे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब विदेश मंत्रालय पासपोर्ट अधिनियम के तहत मिली अपनी शक्तियां अन्य मंत्रालयों के साथ साझा करेगा।

विदेश मंत्रालय और डाक विभाग के बीच इस संयुक्त प्रायोगिक परियोजना का बुधवार को कर्नाटक में मैसूर के मुख्य डाकघर और गुजरात में दाहोद के मुख्य डाकघर में उद्घाटन किया गया।

विदेश राज्य मंत्री ने बताया, “प्रायोगिक परियोजना यदि सफल रहती है तो अगले दो-तीन महीनों में हम इसे देश के अन्य मुख्य डाकघरों में भी विस्तार करेंगे। धीरे-धीरे हम देश के सभी मुख्य डाकघरों में यह सुविधा शुरू करने की कोशिश करेंगे।”

दूरसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, “पहले चरण में 38 जिलों के मुख्य डाकघरों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। विदेश मंत्रालय डाक विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देगा।” गौरतलब है कि देशभर में 89 पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending