Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

3D होगा दुर्गा पूजा का पंडाल

Published

on

Loading

लखनऊ। जानकी पुरम स्थित सहारा स्टेट्स में सद्भावना सांस्कृतिक समिति द्वारा भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार इस पूजा की सजावट को ख़ास तर्ज़ पर तैयार किया जा रहा है। पूजा कार्यक्रम के आयोजक सौरव बंदोपाध्याय ने बताया की इस पूजा का पांडाल बंगाल से बुलाये गए कारीगरों द्वारा किया जा है। इस पांडाल सजावट में लगभग 4 हज़ार 500 बांसों का प्रयोग किया गया है जबकि बाहर की सजावट में 3 हज़ार बांसों का प्रयोग किया गया है।ख़ास बात ये है की इस बार दुर्गा पूजा का ये पांडाल लखनऊ का पहला पांडाल होगा जिसे 3 डी बनाया गया है।

यही नहीं इस बार पूजा पांडाल की लाईटिंग भी जबरदस्त तरीके से की गयी है। लाईटिंग करने के लिए कारीगर बंगाल से बुलाये गए हैं। इस दुर्गा पूजा को नेताजी शुभाष चन्द्र बोस को समर्पित किया जा रहा है। सौरव का कहना है की इस पांडाल की ऊंचाई 72 फिट और चौड़ाई 36 फिट है और इसे सिकंदराबाद स्थित वेंकटेश्वर मदिर की तर्ज़ पर रखा गया है।

सहारा स्टेट्स में होने की वजह से इस पूजा को सहारा द्वारा कराये जाने की बात से साफतौर पर इंकार करते हुए आयोजक सौरव ने बताया की सहारा द्वारा इस पूजा में किसी भी तरह की हिस्सेदारी नहीं की गयी है। इसे यहां रहने वाले लोग और कुछ बाहर के लोगों ने फाइनेंस किया है।

21 दिनों में तैयार इस पूजा पांडाल में कार्यक्रम 17 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमे हर दिन अलग अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे।और इसके लिए बाहर से कलाकारों को भी बुलाया गया है।

नेशनल

एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाएगी। ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।” केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हैं राजनीति का स्तर नीचे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका चरम लोकसभा में चर्चा ना होने देना, राज्यसभा में बहिष्कार करा देना, शोर-शराबे करना और झूठ बोलकर प्रजा में भ्रांति फैलाने के काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कर रही है।

 

Continue Reading

Trending