Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जाम्बिया को 3 करोड़ डॉलर का ऋण : चीन

Published

on

Loading

लुसाका। चाइना डेवलपमेंट बैंक ने छोटे एवं मझोले उद्यमों को मदद पहुंचाने के लिए जाम्बिया के अपने समकक्ष को तीन करोड़ डॉलर का ऋण दिया है। जाम्बिया के वित्त मंत्रालय में जाम्बिया के अधिकारियों और चीन राजनयिक तथा दूतावास के कर्मियों की मौजूदगी में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

डेवलपमेंट बैंक ऑफ जाम्बिया के महानिदेशक जैकब लुशिंगा ने कहा कि यह धनराशि कृषि विनिर्माण एवं खनन क्षेत्रों में छोटे एवं मझोले उद्यमों को दी जाएगी, जिससे 50 परियोजनाओं को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। लुशिंगा ने कहा कि देश की विकास योजना में ये चुनिंदा क्षेत्र प्राथमिकता सूची में हैं। अधिकारी के मुताबिक, इन ऋणों का 5.5 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर से भुगतान किया जाएगा। जाम्बिया में चीन के राजदूत यांग यूमिग ने कहा कि ये ऋण दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग के संकेत हैं। जाम्बिया के वित्त मंत्री एलेक्जेंडर चिकवांदा ने कहा कि इस धनराशि से जाम्बिया के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending