Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखीमपुर : बच्चे में पोलियो के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Published

on

Loading

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पोलियो का एक संदिग्ध मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अस्पताल में लाए गए संदिग्ध पोलियो ग्रस्त बच्चे की पूरी जांच पड़ताल की गई और उसके नमूने लेकर लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

लालबोझी मजरा मदनापुर निवासी मंशूज के चार वर्षीय पुत्र सचिन के एक पैर में परिवार वालों को पोलियो के लक्षण नजर आए। इससे परिवार वाले चिंतित हो गए। मंसूज ने बताया कि गुरुवार सुबह उठने पर उसका बेटा एक पैर को सही ढंग से रख नहीं पा रहा था और एक पैर पतला नजर आने लगा है।

पिता ने मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप के लिए लाया। डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की। डाक्टर प्रमोद कुमार रावत ने बताया कि बच्चे को अभी पोलियोग्रस्त नहीं कहा जा सकता। पूरे नतीजों के लिए नूमने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending