Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बेटा मेरी जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ चीज : कैरी

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस| संगीत स्टार कैरी अंडरवुड कहती हैं कि उनका बेटा यशायाह उनकी जिंदगी की ‘सर्वश्रेष्ठ चीज’ है। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार कैरी (32) को अपने हॉकी स्टार पति माइक फिशर से बेटा यशायाह है। वह फरवरी में पैदा हुआ और दोनों माता-पिता अपने नन्हें ‘चैंपियन’ पर पूरी तरह फिदा हैं।

कैरी ने कहा मैं यशायाह से बराबर कहती रहती हूं कि वह मेरी और माइक की जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ चीज है। यशायाह बेफिक्र व प्यारा बच्चा है। बिल्कुल उसकी मुस्कान की तरह। वह सिर्फ भूखा होने पर और सोने के लिए रोता है। उसके दांत आ रहे हैं। वह एकदम चैंपियन है। वह बस एक मासूम सा प्यारा बच्चा है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending