Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आईपीएस अमिताभ ठाकुर के घर विजिलेंस का छापा

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कराने वाले IPS अमिताभ ठाकुर के घर पर आज विजिलेंस टीम ने छापा मारा। ठाकुर के घर यह छापा आय से ज्यादा संपत्ति के आरोप में मारा गया। अमिताभ के खिलाफ इस मामले में डिपार्टमेंटल इंक्वायरी भी चल रही है। अमिताभ ने इस जांच को हाईकोर्ट में चैलेंज भी किया है। खास बात यह है कि आज ही इस मामले की सुनवाई भी होनी है।इस मामले पर अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आरोप लगाया की उनके ऑर्डर पर डीजी विजिलेंस भानु प्रताप सिंह उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। ठाकुर का ये भी कहना है की अखिलेश उन्हें अरेस्ट करवाना चाहते है।अमिताभ ने साफतौर पर कहा की अखिलेश सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं।

वहीं अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर का कहना है की छापा मारने आई विजिलेंस की टीम सिर्फ परेशान करने के लिए आई थी। उन्होंने यहां पर सिर्फ खानापूर्ती भर की है। जबकि मेरे द्वारा सर्च लिस्ट मांगे पर उन्होंने नहीं दी और भाग गए। लेकिन उनका व्यवहार ऐसा था की जैसे हमलोग अपराधी हों।

छापे को लेकर विजिलेंस अधिकारी राम लखन सरोज का कहना है की आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज था जिसपर न्यायलय द्वारा सर्च का देश हुआ था उसी के तहत ये छापा मारा गया है। किसी भी तरह की कोई भी चीज जब्त नहीं की गयी है।

आपको बतादें की ठाकुर ने 10 जुलाई को मुलायम का एक ऑडियो टेप जारी किया था। इस ऑडियो में मुलायम अमिताभ को एक पुरानी घटना का हवाला देते हुए सुधर जाने की बात कहते सुनाई पड़ते हैं। अमिताभ का आरोप है कि यूपी के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के मोर्चा खोलने और लोकायुक्त में शिकायत की वजह से मुलायम ने उन्हें धमकी दी। सपा की ओर से कहा गया था कि मुलायम ने धमकी नहीं दी, सिर्फ समझाया था।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending