Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हाईटेक हुईं यूपी की आशा बहुयें

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी की आशाओं और ए.एन.एम. को अखिलेश सरकार ने हाईटेक बनाने की तैयारी कर ली है। ज़च्चा-बच्चा की जाँच का पूरा रिकार्ड अब उनके स्मार्ट फोन और टैबलेट में होगा। उनका सारा काम ऑनलाइन होगा,किस आशा और ए.एन.एम. ने कितना काम किया है यह तो ऑनलाइन पता चल ही जाएगा साथ ही यह भी पता चल जायेगा कि किसे इंसेंटिव मिला और किसे नहीं मिला. यूपी सरकार की इस नई योजना से एक तरफ स्वास्थ्य विभाग से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा तो दूसरी तरफ उन लोगों की पहचान भी हो सकेगी जो काम नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री ने आज 50 आशाओं को स्मार्ट फोन से लैस कर भी दिया। एम-सेहत कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम जितना ज्यादा टेक्नालाजी की तरफ जायेंगे उतना ही भ्रष्टाचार पीछे छूटता जायेगा।  उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा से गर्भवती महिलाओं की ठीक से देखभाल हो सकेगी और बच्चों की सेहत पर नज़र रखी जा सकेगी। बतौर अखिलेश यादव अभी हमारी एम्बुलेंस सेवा देश में सबसे बड़ी है,और अब एम-सेहत दुनिया की सबसे बड़ी परियोजना होगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि लैपटॉप, टैब और स्मार्ट फोन की बात करेंगे तो एक तरफ पूरा देश होगा और दूसरी तरफ अकेला उत्तर प्रदेश।

इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज दुनिया की सबसे बड़ी परियोजना शुरू की है।  उन्होंने कहा कि जब डेढ़ लाख आशाओं को स्मार्ट फोन मिलेगा तो तेज़ी से बदलाव आएगा।  उन्होंने बताया कि शिशु मृत्यु दर तेज़ी से घटी है, पहले यह 359 थी जो अब घटकर 250 रह गई है।

आपको बतादें की इन स्मार्ट फोन और टैबलेट में एक ऐसा एप डाला गया है जिसमें गर्भवती महिला का रिकार्ड दर्ज किया जायेगा. जिस तारीख को उस महिला की जांच होनी है उस तारीख को उस महिला का नाम लाल हो जायेगा. जब तक उस महिला को देखा नहीं जायेगा तब तक उसका नाम अन्य नामों की तरह से हरा नहीं होगा. इस तरह से आशाओं और ए.एन.एम. के काम पर नज़र रखी जा सकेगी। फिलहाल यह परियोजना यूपी के पांच शहरों फैजाबाद, मिर्ज़ापुर, सीतापुर, कन्नौज और बरेली में शुरू की गई है. आगे इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंखलाल मांझी, नितिन अग्रवाल और राजेंद्र चौधरी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार और प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल भी मौजूद थे।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending