Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सिद्धू की तबियत में सुधार हो रहा: कपिल शर्मा

Published

on

Loading

मुंबई| अभिनेता और हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने कहा कि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ठीक हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कपिल के लोकप्रिय टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल’ में नजर आने वाले सिद्धू को नस में रक्त का थक्का जम जाने के कारण मंगलवार शाम को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कपिल ने मंगलवार रात सिद्धू की खैरियत पूछने के लिए उनके परिवार को फोन किया। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर उनकी तबियत के बारे में बताया। कपिल ने ट्वीट किया अभी सिद्धू पाजी के परिवार से बात की.. वह अब ठीक हैं और उनकी तबियत सुधर रही है| जल्दी ठीक होना सेट (कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल) पर आपका इंतजार है।

कपिल के इस चर्चित शो के पिछले एपिसोड में ऐश्वर्य और इरफान अपनी आगामी फिल्म ‘जज्बा’ का प्रचार करने पहुंचे थे, लेकिन सिद्धू इस एपिसोड में खराब स्वास्थ्य के कारण शामिल नहीं हो पाए। सिद्धू ने भी ट्वीट कर अपने खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा बीमार हूं ईश्वर की कृपा से जल्द ठीक हो जाऊंगा प्रार्थना कीजिए।

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending