Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शादी न होने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Published

on

Loading

झांसी। रिश्ता तय होने के एक वर्ष होने को आ रहा है लेकिन अब तक शादी नहीं हुई, जिससे परेशान होकर एक युवक ने घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना है जनपद में थाना बरूआसागर अन्तर्गत ग्राम बनगुवां की। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता मनोज कुमार रायकवार ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा प्रदीप वेतवा नदी में नाव से जाकर सिक्खे बीनने का काम करता था। उसकी शादी रानीपुर में एक वर्ष पूर्व एक लड़की से तय हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद लड़की वालों ने शादी करने के नाम पर केवल आश्वासन दिया, इसी बीच लड़की वालों की उसके बेटे से फोन पर वार्ता होने लगी।

पिछले दिनों उसका बेटा अपनी होने वाली पत्नी से मिलने मऊरानीपुर में आयोजित जल विहार महोत्सव गया हुआ था, महोत्सव में शामिल होकर जब उसका बेटा घर आया तो वह उदास नजर आया, इससे पहले वे इसका कारण अपने बेटे से जानते, उससे पहले ही उसने कमरे में जाकर आग लगा ली।

आग को जब तक बुझाया गया तब तक वह गम्भीर रूप से झुलस गया। झुलसी अवस्था में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending