Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नार्वे : सीरिया से लौटा नागरिक गिरफ्तार

Published

on

Loading

ओस्लो| नार्वे की पुलिस ने सीरिया से स्वदेश लौटे एक 23 साल के युवक को फ्रेडरिकस्टेड शहर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। युवक घायल अवस्था में अपने घर लौटा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टीवी2 चैनल के हवाले से जानकारी दी कि नार्वे की नागरिकता प्राप्त युवक पाकिस्तानी मूल का है।

युवक पर सीरिया में आतंकवादी संगठनों के साथ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगए गए हैं। युवक ने हालांकि इन आरोपों से इंकार किया है। युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद अधिकारी युवक के संबंध में पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending