Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

डेविस कप : युकी हारे, वर्ल्ड ग्रुप में नहीं पहुंच सका भारत

Published

on

डेविस कप, युकी भाम्बरी हारे, वर्ल्ड ग्रुप, नहीं पहुंच सका भारत, प्लेऑफ मुकाबले

Loading

नई दिल्ली| भारत के युकी भाम्बरी यहां जारी डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले के तीसरे दिन रविवार को उलट एकल मैच में चेक गणराज्य के जिरी वेसेले के हाथों सीधे सेटों में हार गए। इसके साथ भारत इस साल भी वर्ल्ड ग्रुप में नहीं पहुंच सका। विश्व के 40वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वेसेले ने 125वें वरीय युकी को 6-3, 7-5, 6-2 से हराया। इसके साथ चेक गणराज्य ने 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

अब दोनों टीमों के लिए महज औपचारिकता रह गए दिन के अंतिम उलट एकल मैच में भारत के सोमदाव देवबर्मन का सामना 85वें वरीयता प्राप्त लुकास रोसोल से होगा। सोमदेव ने वेलेसे को हराया था और अब वह रोसोल की चुनौती का सामना करेंगे। कम से कम सोमदेव अपना अजेय क्रम बनाए रखना चाहेंगे।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending