Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आप विधायक सोमनाथ भारती ने किया आत्मसमर्पण

Published

on

आप विधायक सोमनाथ भारती, आत्मसमर्पण, पत्नी पर घरेलू हिंसा करने के मामले, दिल्ली उच्च न्यायालय

Loading

नई दिल्ली| पत्नी पर घरेलू हिंसा करने के मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती ने जांच में शामिल होने के लिए बुधवार को दिल्ली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। भारती मलवीय नगर से आप के विधायक हैं। उन्होंने मंगलवार को अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और 17 सितम्बर तक अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के बाद उन्होंने अब पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

माना जा रहा है कि मंगलवार देर रात पार्टी सदस्यों से इस मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श के बाद भारती पुलिस जांच में शामिल होने के लिए तैयार हुए। आप विधायक भारती अगर पुलिस हिरासत में लिए जाते हैं, तो वह गिरफ्तार होने वाले आप के चौथे विधायक होंगे। दिल्ली पुलिस पिछले चार महीने में अलग-अलग मामलों में आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर, मनोज कुमार और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending