Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार चुनावों तक ‘मन की बात’ पर प्रतिबंध लगे : कांग्रेस

Published

on

नई दिल्ली, कांग्रेस, बिहार विधानसभा चुनावों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात', प्रतिबंध लगाने की मांग, चुनाव आयोग से संपर्क

Loading

नई दिल्ली| कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनावों के समाप्त होने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क करेगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, “कांग्रेस जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर चुनाव आयोग से ‘मन की बात’ पर प्रतिबंध लगाने के लिए संपर्क करेगी। बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस कार्यक्रम के प्रसारण पर रोक लगानी चाहिए।” नेता ने कहा कि यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है और इसकी अनुमति नहीं है।

मोदी 20 सितम्बर को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देशवासियों को संबोधित करने वाले हैं। यह कार्यक्रम का 12वां संस्करण है। इसके जरिये प्रधानमंत्री देश की जनता से अपने विचार साझा करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला संस्करण पिछले साल तीन अक्टूबर को प्रसारित हुआ था। नियमों के मुताबिक, जब आचार संहिता लागू होती है, तब दूरदर्शन या ऑल इंडिया रेडियो पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा किया जाने वाले प्रसारण केवल चुनाव आयोग के परामर्श से प्रसार भारती द्वारा दिए गए समय पर ही किया जा सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में मतदान 12 अक्टूबर को शुरू होकर छह नवम्बर को समाप्त होगा और वोटों की गिनती आठ नवम्बर को होगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending