Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सूरज, सलमान संग काम करना भाग्यशाली होना : नील

Published

on

अभिनेता नील नितिन मुकेश, सलमान खान, निर्देशक सूरज बड़जात्या, फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो'

Loading

मुंबई| अभिनेता नील नितिन मुकेश, सलमान खान और निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग खत्म की है। नील ने हाथियों के प्रति क्रूरता के खिलाफ पेटा के फोटोशूट के दौरान संवाददाताओं को बताया, “मैं सलमान भाई और सूरज जी के साथ काम करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं, जिसका मैंने सपना देखा, वैसा ही हुआ।” अभिनेता ने उस समय को भी याद किया जब उनकी मां ने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का टिकट खरीदने में उनकी मदद की थी।

उन्होंने बताया, “मैं और मेरी बहन जैसे भी हो ‘हम आपके हैं कौन’ देखना चाहते थे जब यह 1994 में रिलीज हुई थी। उस समय हम बच्चे थे, उन्होंने हमारे लिए 500 रुपये में ब्लैक में टिकट खरीदी थी, क्योंकि पहले दिन का पहला शो हाउसफुल था।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके परिवार के लिए यह बहुत ज्यादा थे, जब टिकट का सही मूल्य लगभग 25 रुपये था। फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ से सलमान खान, सूरज बड़जात्या के साथ 15 साल बाद काम कर रहे हैं। यह फिल्म 12 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending