Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘समलैंगिकता’ पर फिल्म बनाना चुनौतीपूर्ण : सलमा

Published

on

Loading

मुंबई। गुजरे जमाने की अभिनेत्री और गायिका सलमा आगा का मानना है कि ‘दोस्ताना’ जैसी कॉमेडी फिल्में बनाना आसान है, लेकिन समलैंगिकता जैसे संवेदनशील मुद्दे पर गंभीर फिल्म बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। सलमा ने ‘दिल के अरमां’ और ‘फिजा भी है जवां जवां’ जैसे गीतों को आवाज भी दी है। उन्होंने भारत-नार्वे की साझेदारी से बनी एक फिल्म के लिए ‘डुनो वाई 2 लाइफ इस ए मूमेंट’ गाना गाया है।

संगीत पर चली बातचीत के दौरान सलमा ने कहा, “हर कोई ‘दोस्ताना’ जैसी कॉमेडी फिल्म बना सकता है। अगर आप किसी विषय पर गंभीर फिल्म बनाना चाहते हैं तो वह सबसे मुश्किल काम है।” उन्होंने कहा, “ऐसे संवेदनशील विषय पर फिल्म बनाना कलाकार और निर्देशक दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण है। आपको एक बेहतरीन निर्देशक होना जरूरी है।” सलमा फिल्मों में गीतों को लेकर काफी मनमौजी और इस फिल्म में गाना गाने के लिए वह एक ही शर्त पर राजी हुई कि गाने का संगीत और बोल उनके जहन को छूने चाहिए।

फिल्म में उनके गीत के बारे में उन्होंने कहा कि यह गीत एक सूफी गजल है, ‘ऐसा हसीं हुआ है, इश्क अहसास में, तेरे होने की आस में’ और जब उन्होंने यह गाना सुना तो उन्हें लगा कि इसने उनकी अंतर्रात्मा को छुआ। सलमा ने बॉलीवुड में आखिरी बार साल 1994 में गाना गाया था और उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार और बच्चों की शिक्षा के लिए फिल्म जगत से इतने लंबे समय तक दूर रहीं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending