Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनन्या श्रीतम ने जीता ‘इंडियन आईडल जूनियर’ का खिताब

Published

on

अनन्या श्रीतम नंदा, जीता 'इंडियन आईडल जूनियर' का खिताब, वी.नित्याश्री, नाहिद आफरीन, सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, हास्य कलाकार कपिल शर्मा

Loading

मुंबई| भुवनेश्वर की 14 वर्षीया अनन्या श्रीतम नंदा ने रविवार की रात ‘इंडियन आईडल जूनियर’ का खिताब अपने नाम किया। सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के शो के दूसरे संस्करण के फिनाले में वी.नित्याश्री (15), नाहिद आफरीन (13) और अनन्या श्रीतम नंदा (14) के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। शो की विजेता रहीं अनन्या को उनकी जीत के बाद चैनल की ओर से एक ट्रॉफी और 10 लाख रुपये का इनाम दिया गया।

वैज्ञानिक बनने का सपना देखने वाली अनन्या ने अपने गायन से सभी के दिलों को जीत लिया। उनके पिता सरकारी औद्योगिक विभाग में निदेशक हैं और माता गृहिणी हैं। श्रेया घोषाल और अरीजीत सिंह उसके पसंदीदा गायक हैं। शो के फिनाले में कई बेहतरीन प्रदर्शन देखे गए। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी ही फिल्मों के कई गानों पर डांस किया। इस अवसर पर उनके पिता और दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे। हास्य कलाकार कपिल शर्मा भी अपनी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ के प्रचार के लिए शो में शामिल हुए। इसी के साथ शो के फिनाले में प्रतियोगिता के सभी 13 शीर्ष प्रतिभागियों ने भी अपने गायन का प्रदर्शन किया।

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending