Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं आलिया और सोनाक्षी, देखकर रह जाएंगे हैरान

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म कलंक हाल ही रिलीज हुई है। फिल्म कुछ दर्शकों को पसंद आ रही है तो वहीं कुछ दर्शक फिल्म की कहानी को कमजोर कह रहे हैं।

इस बीच आज हम आपको फिल्म में काम कर रहीं सोनाक्षी और आलिया की कुछ ऐसी तस्वीरों से रूबरू कराएंगे जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

दोनों अभिनेत्रियों को गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है। लेकिन फिल्मों में आने से पहले आलिया और सोनाक्षी का लुक बेहद अलग था।

बात करें आलिया की तो वह बचपन से बहुत खूबसूरत रही हैं, लेकिन खबरों की मानें तो स्कूल और कॉलेज के समय उनका वजह बढ़ा गया था।

गौरतलब है कि फिल्मों में एंट्री करने से पहले दोनों ने अपने वजन को काफी कम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2010 में फिल्म दबंग में डेब्यू करने से पहले सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा का वजन कम करवाने में काफी मदद की थी।

जिसके बाद दबंग में सोनाक्षी सिन्हा को दर्शकों ने पसंद किया। गौरतलब है कि खुद को फिट रखने के लिए सोनाक्षी आज भी काफी मेहनत करती हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending