Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में सुरंग धंसी, 20 लोग फंसे

Published

on

Loading

बीजिंग| चीन के फुजियान प्रांत में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन सुरंग धंस गई, जिसके अंदर 20 कामगारों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। यह सुरंग एक्सप्रेसवे के लिए बनाई जा रही थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक बचाव अधिकारी ने बताया कि लोंगयान शहर में निर्माणाधीन सुरंग का 30 मीटर लंबा हिस्सा धंस जाने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए।

सुरंग के धंसने से 5,000 क्यूबिक अनुमानित मलबा जमा हो गया है, जससे सुरंग का रास्ता बंद हो गया है।

यह एक्सप्रेसवे फुजियान के शियामेन शहर को और प्रांतीय राजधानी चेंगडु से जोड़ने के लिए बनाई जा रही है।

दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और किसी के हताहत होने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending