Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अखिलेश बरेली में 8 सितंबर को बांटेंगे लैपटॉप

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आठ सितंबर को बरेली में 200 छात्रों को लैपटॉप बांटेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के लिए स्वीकृति दे दी है।

वर्ष 2013-14 शिक्षा सत्र में पास हुए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो सौ विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटने का खाका खींचा गया है। इसमें दसवीं और बारहवीं के सौ-सौ विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यार्थियों के चयन के लिए यहां लखनऊ से मेरिट सूची बरेली के डीआईओएस कार्यालय को मुहैया कराई गई थी। इसी आधार पर 496 की सूची से टॉप मेरिट के दो सौ विद्यार्थी चयनित किए गए हैं।

पूरा महकमा कार्यक्रम की सफलता को जुट गया है। अधिकारियों ने बताया कि आठ सितंबर को स्टेडियम में लैपटॉप बांटे जाएंगे। लैपटॉप वितरण के लिए चयनित विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र बनाए जाने लगे हैं। इसी के आधार पर विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जाएगा। लैपटॉप वितरण स्थल पर विद्यार्थियों की दो पंक्तियां बनाई जाएंगी। इसमें सौ-सौ विद्यार्थी बैठेंगे। एक पंक्ति में बीस शिक्षक और बीस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं छात्रों को जो लैपटॉप मुख्यमंत्री वितरित करेंगे उनकी बात करें तो इनमें से 281 लैपटॉप पहले से ही बरेली की सदर तहसील में हैं। बताया जा रहा है कि इसी में से दो सौ लैपटॉप विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे और इनके सीरियल नंबर भी डीआईओएस ऑफिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending